Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र, तरक्की, सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। प्रेम-समर्पण का प्रतीक यह पर्व न केवल भारत, बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भारत में 29 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। हालांकि, अमेरिका और कनाडा में एक दिन पहले यह व्रत रखा जाता है, जहां 28 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार अमेरिका और कनाडा के प्रमुख शहरों में करवा चौथ का चांद किस समय निकलेगा।
करवा चौथ 2026: पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं? जानें जवाब और इससे जुड़े जरूरी नियम
करवा चौथ पर अमेरिका में कब निकलेगा चांद?
शहर और चांद निकलने का समय
- न्यूयॉर्क-रात 7:35 बजे
- वाशिंगटन डीसी-रात 7:55 बजे
- शिकागो-रात 7:27 बजे
- सिएटल-रात 7:24 बजे
- फीनिक्स-रात 7:40 बजे
- लॉस एंजिल्स-रात 8:03 बजे
- सैन जोस-रात 8:07 बजे
करवा चौथ व्रत 2026: यहां जानें पूजा की सरल विधि, पूजन सामग्री, कथा और प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
करवा चौथ पर कनाडा में कब निकलेगा चांद?
- टोरंटो : रात 7:45 बजे )
- ब्रैम्पटन : रात 7:46 बजे
- वैंकूवर : रात 7:18 बजे
- कैलगरी: रात 7:29 बजे
- ओटावा : रात 7:15 बजे
- मॉन्ट्रियल: रात 7:05 बजे
- एडमंटन : रात 6:59 बजे
चांद दिखने पर कैसे करें पूजा?
- करवा चौथ के दिन चांद दिखाई देने पर व्रत रखने वाली महिलाएं सबसे पहले चंद्रदेव के दर्शन करें और उन्हें साफ जल अर्पित करें।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदेव को जल अर्पित करने और विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है।
- इसके बाद एक छलनी लें और उसमें दीपक जलाकर अपने पति के सामने खड़ी हो जाएं।
- अब सबसे पहले छलनी से चंद्रदेव को देखें और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखें।
- इसके बाद पति की आरती उतारें, उन्हें तिलक लगाएं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
- इस दौरान पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें।
- पूजा की सभी रस्में पूरी होने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर अपने व्रत का पारण करें।
- इसके बाद भोजन ग्रहण करें और परिवार के साथ इस त्योहार की खुशियां मनाएं।