सीजी न्यूज:बालोद के रिसॉर्ट में लाखों की प्रतिबंधित लकड़ी का जखीरा, वन विभाग की अचानक दबिश – Forest Department Raids Baina Resort In Balod, Where Expensive Banned Wood Is Being Used For High-end Hobbies

वन विभाग की रेड
November 8, 2026

वन विभाग की रेड
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत खरखरा जलाशय किनारे स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए प्रतिबंधित लकड़ियों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। रिसॉर्ट की आड़ में अवैध रूप से लकड़ी की वर्कशॉप संचालित किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बुधवार शाम अचानक दबिश दी।
लाखों रुपये की बीजा चिरान और फर्नीचर मिला
दबिश के दौरान वन विभाग की टीम को रिसॉर्ट परिसर में लाखों रुपये मूल्य की बीजा सहित अन्य प्रतिबंधित और मिश्रित प्रजातियों की चिरान लकड़ी मिली। इसके अलावा चौखट, दरवाजे, बेड, पल्ले और निर्माणाधीन फर्नीचर भी मौके पर पाए गए। जांच के दौरान मौजूद रिसॉर्ट संचालक लकड़ियों की खरीद-फरोख्त, भंडारण और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या टीपी (ट्रांजिट पास) प्रस्तुत नहीं कर सका।
पढे़ं: सभी स्कूलों में आज अवकाश, सीएम साय ने कलेक्टर्स को जारी किये ये निर्देश,पढ़ें
सूर्यास्त के कारण पूरी गणना नहीं हो सकी
शाम को सूर्यास्त होने के कारण वन विभाग की टीम लकड़ियों और फर्नीचर की पूरी गणना और नापजोख नहीं कर सकी। जब्ती स्थल की सुरक्षा के लिए मौके पर तत्काल एक वन कर्मचारी को तैनात किया गया।
उड़नदस्ता और राजस्व टीम करेगी संयुक्त जांच
वन विभाग के अनुसार, अब वनमंडल स्तरीय उड़नदस्ता टीम की मौजूदगी में पूरे परिसर में डंप लकड़ी, चिरान और तैयार फर्नीचर की विस्तृत गणना की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस और राजस्व विभाग के साथ संयुक्त जांच की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जंगलों से प्रतिबंधित लकड़ी किस रास्ते से रिसॉर्ट तक पहुंची, इसे किससे खरीदा गया और मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है। जांच पूरी होने के बाद वन अधिनियम के तहत संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
November 8, 2026
बालोद हादसे में पांच की मौत विस्तार बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुरुर थाना क्षेत्र में ग्राम मरकाटोला के पास दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी […]
November 8, 2026
बालोद में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिकोसा के पास नाला उफान पर आने से बालोद-दुर्ग-रायपुर स्टेट हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। क्षेत्र के विधायक स्थिति का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरे।
November 8, 2026
‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने राजीव भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की। कांग्रेस नेताओं ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी। मतदाता […]
