शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Etah News:धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग – Deepotsav Celebrated With Great Enthusiasm; Participated In Competitions
एटा

Etah News:धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग – Deepotsav Celebrated With Great Enthusiasm; Participated In Competitions

November 8, 2026


Deepotsav celebrated with great enthusiasm; participated in competitions

सरस्वती विद्यालय मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम और प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत विद्यालय

एटा। जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाली सज्जा, रंगोली, ग्रीटिंग कार्ड, मटकी सज्जा, दीपथाल, कलश सज्जा, बधाई पत्र और बंदनवार निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यालय के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्रबंधक अतुल राठी, प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता तथा उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार मिश्रा, प्रेम चंद उपाध्याय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम संयोजक गार्गी उपाध्याय और ललित कुमार बघेल रहे। निर्णायक मंडल में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। अंत में सोनीका उपाध्याय की टीम ने राम, हनुमान और लक्ष्मी जी के भजनों की प्रस्तुति दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X