शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:नवजात का शव मिलने के मामले में नया मोड़ माता-पिता ने कबूला एंबुलेंस में हुआ था प्रसव – New Twist In The Case Of A Newborn’s Body Being Found: Parents Admit The Delivery Took Place In An Ambulance

November 8, 2026


अमरोहा। कैलसा-उमरपुर मार्ग पर कूड़े में सात माह की नवजात का शव मिलने के मामले में युवती के माता-पिता ने चार नवंबर को 108 एंबुलेंस में प्रसव होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, एंबुलेंस चालक, हेल्पर और परिजनों के बयानों में विरोधाभास से पुलिस की उलझन बढ़ गई है। एसओजी भी जांच में जुटी है।

देहात थाना क्षेत्र के अंबरपुर चौराहे के पास पांच नवंबर को पेट्रोल पंप के निकट नवजात का शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज में 108 एंबुलेंस का चालक और हेल्पर शव कूड़े में फेंकते दिखे थे।

पूछताछ में एंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया था कि चार नवंबर को अमरोहा की एक अविवाहित युवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि युवती की मां ने शव कपड़े में लपेटकर स्टेपनी के पीछे छिपा दिया था। पांच नवंबर को सफाई के दौरान हेल्पर ने शव देखा और कूड़े में फेंक दिया।

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस और एसओजी सभी के बयानों व साक्ष्यों का मिलान कर रही हैं। नवजात की हत्या के पहलू से भी जांच हो रही है। शव मोर्चरी में रखा है। नियमानुसार 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X