शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सात साल बाद:नरसिंहपुर के चर्चित एनकाउंटर मामले की जांच करेगी सीबीआई, राज्य सरकार ने की थी अनुशंसा – Narsinghpur 2019 Police Encounter Case Cbi Investigation Approved After Seven Years
भोपाल

सात साल बाद:नरसिंहपुर के चर्चित एनकाउंटर मामले की जांच करेगी सीबीआई, राज्य सरकार ने की थी अनुशंसा – Narsinghpur 2019 Police Encounter Case Cbi Investigation Approved After Seven Years

November 8, 2026


narsinghpur 2019 police encounter case cbi investigation approved after seven years

सीबीआई

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में हुए चर्चित पुलिस एनकाउंटर की जांच करेगी। गृह विभाग ने 4 नवंबर को राजपत्र में अधिसूचना जारी करके सीबीआई जांच के लिए सहमति दे दी है। इस मुठभेड़ में जबलपुर निवासी विजय यादव और समीर खान मारे गए थे। दोनों वर्ष 2017 में जबलपुर में हुई कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कक्कू पंजाबी की हत्या के मामले में वांछित थे।

राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में ही इस मामले की सीबीआई जांच कराने की अनुशंसा की थी।

ये भी पढ़ें- दिवाली की सुबह ही बिगड़ी भोपाल की हवा: पिछले साल से ज्यादा प्रदूषण, एक्यूआई 277 तक पहुंचा, शाम तक और बढ़ेगा

परिजनों ने लगाए थे फर्जी एनकाउंटर के आरोप

मुठभेड़ के बाद मृतकों के स्वजन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी एनकाउंटर बताया था। स्वजन ने तत्कालीन पुलिस अधिकारियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस संबंध में स्वजन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और सीबीआई से लिखित शिकायत भी की थी।

इससे पूर्व मामले की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा दी गई कहानी को सही ठहराया गया था। अब 4 नवंबर को राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के बाद सीबीआई इस मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X