शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमएलसी चुनाव:भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, प्रत्याशियों के फट गए कपड़े; मतगणना के दौरान आगरा में बवाल – Midnight Mayhem At Agra Mlc Vote Counting Centre
कासगंज

एमएलसी चुनाव:भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, प्रत्याशियों के फट गए कपड़े; मतगणना के दौरान आगरा में बवाल – Midnight Mayhem At Agra Mlc Vote Counting Centre

October 28, 2026


विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान दिनभर हुए हंगामे के बाद मंगलवार देर रात करीब एक बजे जमकर बवाल हुआ। मतगणना स्थल के अंदर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई। समाजवादी पार्टी के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मारपीट के आरोप लगाए।

भाजपा नेताओं ने भी सपाइयों पर मारपीट करने और गुंडे बुलाने का आरोप लगाते हुए मतगणना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते रहे।

Midnight Mayhem at Agra MLC Vote Counting Centre

फटे कपड़े दिखाते सपा कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद रोड के नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर सुबह से ही गहमा-गहमी रही। पहले राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने करीब सात सौ वोटों की बढ़त बना ली। इसके बाद से ही माहौल गरमाने लगा। रात करीब एक बजे दोनों दलों के समर्थकों में मतगणना स्थल के अंदर मारपीट हो गई।

Midnight Mayhem at Agra MLC Vote Counting Centre

धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सपा के पोलिंग एजेंटों ने भाजपाइयों पर डॉ. आकाश अग्रवाल से मतगणना के दौरान गड़बड़ी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया। फटे कुर्ते में मतगणना हॉल से बाहर निकलकर सपा प्रत्याशी ने दावा किया वह करीब चार हजार मतों से आगे चल रहे थे लेकिन जानबूझ कर मतों को बदलने का प्रयास किया गया।

Midnight Mayhem at Agra MLC Vote Counting Centre

भाजपा प्रत्याशी से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विरोध करने पर पुलिस की मौजूदगी में उनके व समर्थकों के साथ मारपीट की गई। वहीं, भाजपा के शिक्षक प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी अपने पोलिंग एजेंटों के साथ मतगणना स्थल पर ही धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि सपा के एजेंट बनकर आए गुंडों ने भाजपा के एजेंटों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय आरोपियों को ही बचाने का काम किया। रात दो बजे तक भाजपाई धरने पर बैठे थे।

Midnight Mayhem at Agra MLC Vote Counting Centre

दोनों प्रत्याशियों के फट गए कपड़े
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस कमिश्नर ने मतगणना स्थल पर मौजूद सभी लोगों से संयम बरतने की अपील की। साथ ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की बात कही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X