शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:छोटी दिवाली पर रोडवेज बस अड्डों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ – Large Crowds Of Passengers Gathered At Roadways Bus Terminals On Chhoti Diwali

November 8, 2026


टनकपुर (चंपावत)। छोटी दिवाली पर सुबह से ही यात्री रोडवेज बसों के लिए उमड़ना शुरू हो गए। रोडवेज बस स्टेशन में बस आते ही कुछ ही देर में बस पैक होते रही। स्टेशन में सुबह साढ़े दस बजे से करीब 60 पर 45 बसों को रूटों में संचालन किया जा चुका था। हल्द्वानी, बरेली, काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, देहरादून रूट के लिए अधिक यात्री होने पर अधिक बसों का संचालन किया गया।

शनिवार की सुबह स्टेशन में वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अधिक यात्री होने पर दिल्ली रूट में छह, देहरादून तीन, हरिद्वार छह, नैनीताल एक, रामनगर एक, हल्द्वानी पांच, बरेली छह, लखनऊ एक, काशीपुर पांच, रुद्रपुर चार बसें यात्रियों को लेकर जा चुकी है। लोकल में 14 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। अब शाम के शेड्यूल में दिल्ली के लिए दो और देहरादून हरिद्वार के लिए दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। लोकल में यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए बसों के अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं। एआरएम ने भी बताया कि यात्रियों को देखते हुए लोकल में भी अतिरिक्त बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। अब भैया दूज तक बसों में अधिक गहमागहमी के लिए डिपो प्रशासन की तैयारी है। इधर, बस अड्डे पर हल्द्वानी के लिए बस का इंतजार कर रहे लोहाघाट निवासी यात्री लक्ष्मण सिंह कन्याल ने बताया कि वह कुछ मिनट पहले ही आए हैं जल्द बस लगने की बात कही गई है।

…………..

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होते ही दौड़ेंगी नई बसें

धारचूला, बेरीनाग, बलुवाकोट, मुक्तेश्वर रूट में दो-दो बस होंगी संचालित

संवाद न्यूज एजेंसी

टनकपुर(चंपावत)। दिवाली पर रोडवेज के टनकपुर मंडल को 20 नई बसों के आवंटन से यात्रियों को कुछ बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है। नई बसें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होते ही डिपो में आ जाएंगे। नई बसों को पहाड़ के धारचूला, बेड़ीनाग, झूलाघाट, मुक्तेश्वर रूट में संचालन होगा जबकि एक बस नैनीताल रूट तो एक स्पेयर में रहेगी। इससे दिवाली के बाद इन रूटों में दौड़ने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

रोडवेज प्रशासन की ओर से निरंतर नई बसों की डिमांड की जा रही थी। एआरएम सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पहाड़ के बंद रूटों पर नई बसों का संचालन किया जा रहा है। दिवाली के बाद बस डिपो में पहुंच जाएंगी। धारचूला, बेड़ीनाग, झूलाघाट, मुक्तेश्वर में दो-दो नई बसों का संचालन होगा। इन रूटों के यात्रियों को अब बेहतर बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। शेष दो बसों में एक नैनीताल रूट में आवश्यकता है, एक को स्पेयर में रखकर जरूरत पड़ने पर संबंधित रूट में संचालित किया जाएगा। बहरहाल, दिवाली में नई बसों की सौगात से उत्साह है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X