शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली से पहले बुझ गया घर का इकलाैता चिराग:बाइकों की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीखपुकार – Tragic Death Of Youth In A Road Accident On Diwali In Mainpuri
मैनपुरी

दिवाली से पहले बुझ गया घर का इकलाैता चिराग:बाइकों की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीखपुकार – Tragic Death Of Youth In A Road Accident On Diwali In Mainpuri

November 8, 2026


Tragic death of youth in a road accident on diwali in Mainpuri

युवक का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलाैता बेटा था।

थाना क्षेत्र के बड़ेपुर निवासी 18 वर्षीय अंशुल यादव पुत्र सुखवीर सिंह अपने बुआ के लड़के विजय के साथ शुक्रवार शाम छह बजे घर जा रहा था। महोलिया गांव के सामने उसकी सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गयी। टक्कर से अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हो गए।

हालत गंभीर होने पर परिजन उसको इटावा में निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया। सैफई में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर में अंशुल के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पिता की भी दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक अविवाहित था और इंटरमीडिएट का छात्र था। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X