Bhadohi News:व्यापारियों ने नगर की समस्याओं पर किया मंथन – Traders Discussed The Problems Of The City
नगर के एक प्रतिष्ठान में शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। मंडल के अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बताया कि दिवाली की पूर्व संध्या पर बैठक आयोजित करने का उद्देश्य व्यापारियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण न करें। यदि कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता है तो उसे समझाएं। साथ ही दुकानों के सामने अवैध तरीके से वाहनों की पार्किंग न होने दें। बैठक में दीपक मोदनवाल, सुनील केसरवानी, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
