शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

कांठ :63 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण – Kanth: 63 Complaints Registered, 11 Resolved On The Spot

November 8, 2026


कांठ। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम मयंक कुंडू की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 63 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारियों ने मौके पर ही 11 शिकायतों का निस्तारण कराया।

समाधान दिवस में बिजली, राजस्व, पूर्ति, पुलिस, सिंचाई, समाज कल्याण आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्ज की गई 63 शिकायतों में से 11 का मौके पर ही निस्तारण भी कराया और शेष शिकायतों को जांच के उपरांत समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ सुनीता दहिया, तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना, नायब तहसीलदार साक्षी यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह, पूर्ति निरीक्षक हृदेश कुमार, एसडीओ बिजली सचिन रस्तोगी, एडीओ कृषि सनोज कुमार, राजस्व निरीक्षक केदार सिंह, महेंद्र सिंह पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X