जबलपुर में दर्दनाक हादसा:तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, चालक फरार – Jabalpur: Speeding Bus Runs Over Biker; 22-year-old Dies During Treatment, Driver Flees, Police Search

दुर्घटना
– फोटो : amar ujala
November 8, 2026

दुर्घटना
– फोटो : amar ujala
जबलपुर में तेज रफ्तार बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के पास हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आरटीओ कार्यालय के पास हुआ हादसा
माढ़ोताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आईटीआई कोल बस्ती निवासी शुभम कोल (22) सोमवार रात बाइक से पाटन बायपास की ओर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय के समीप जा रही बस के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शुभम उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके पेट, कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: ग्वालियर: करवा चौथ मनाने आया एसएसबी जवान पत्नी की हत्या कर फरार, रातभर शव के पास सोया, बेटी ने खोला राज
बस लेकर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बस के नंबर के आधार पर चालक और वाहन से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
तेज रफ्तार बसों पर लगाम लगाने की मांग
इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रात के समय तेज रफ्तार बसों की आवाजाही के कारण इस इलाके में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से बसों की गति पर नियंत्रण लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू […]
