शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Noida News:रोशनी के पर्व पर किसानों के घर अंधेरा, धरना स्थल पर ही मनाएंगे दिवाली – Darkness Prevails In Farmers’ Homes During The Festival Of Lights; They Will Celebrate Diwali At The Protest Site Itself
नोएडा

Noida News:रोशनी के पर्व पर किसानों के घर अंधेरा, धरना स्थल पर ही मनाएंगे दिवाली – Darkness Prevails In Farmers’ Homes During The Festival Of Lights; They Will Celebrate Diwali At The Protest Site Itself

November 8, 2026


Darkness prevails in farmers' homes during the festival of lights; they will celebrate Diwali at the protest site itself.

यमुना एक्सप्रेसवे हाईवे का सात प्रतिशत आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर हवन करते किसान ।  स्रोत वीड

– यमुना प्राधिकरण के खिलाफ दयानतपुर में किसानों ने किया हवन, मांगें पूरी होने तक घर नहीं लौटने की चेतावनी

– 100 दिन से आवासीय प्लॉट और अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर दे रहे धरना

यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान इस बार धरना स्थल पर ही दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाएंगे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे जेवर के दयानतपुर गांव में किसानों ने विधि-विधान से हवन और पूजा-अर्चना की। किसानों ने कहा कि धरने के 100 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत जमीन के बदले सात प्रतिशत आवासीय प्लॉट देने का वादा किया था, लेकिन 18 साल बीतने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिला। इसके अलावा 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा भी लंबित है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है। किसानों ने कहा कि दिवाली पर लोग अपने घरों को दीपों से रोशन करेंगे, लेकिन उनके परिवार त्योहार पर भी उनका इंतजार करेंगे। इस बार वे घर जाने के बजाय धरना स्थल पर ही दीप जलाएंगे और गोवर्धन पूजा व भैया दूज भी यहीं मनाएंगे। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और वे घर नहीं लौटेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि 60 मीटर सर्विस रोड का निर्माण भी नहीं होने देंगे। हवन में राकेश कुमार, वीरपाल, राम अवतार, ओमपाल, रूप सिंह, नेकराम, राकेश शर्मा, चरन सिंह, भोला सिंह और ओमवीर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X