Pakistan में पेट्रोल 400 के पार, कब्र खोदने वाला भी मांग रहा 10000, यूट्यूबर बोला- यहां मरना भी महंगा है!
Last Updated:
पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई से परेशान एक शख्स ने पेट्रोल की कीमत 400 रुपये पार होने पर अपना गुस्सा जाहिर किया. यूट्यूबर ने कहा कि वहां पेट्रोल 500 रुपये तक पहुंच सकता है और कब्र के लिए भी 10 हजार रुपये देने पड़ रहे हैं. उसका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
पाकिस्तान में महंगाई की मार(फोटो: Instagram-@hooramkidunya)
महंगाई का असर जब रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगता है, तो आम आदमी के लिए घर चलाना भी किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता. पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने की चीजों तक, हर सामान की कीमत बढ़ने पर लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है. पाकिस्तान से सामने आए एक वीडियो में कुछ ऐसा ही दर्द देखने को मिल रहा है. यहां एक शख्स पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करता नजर आ रहा है. वह सिर्फ पेट्रोल के महंगे होने की बात नहीं करता, बल्कि कब्र की कीमत का जिक्र करते हुए कहता है कि पाकिस्तान में मौत भी सस्ती नहीं रह गई है. उसका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
दरअसल, इंस्टाग्राम पर @hooramkidunya नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है. यह अकाउंट पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर का है. इंस्टाग्राम पर इसके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, इनके यूट्यूब चैनल Hooram ki Dunya Official को भी 84 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वीडियो की शुरुआत में एक महिला कैमरे के सामने कहती सुनाई देती है- “गाइज, ये देखिए मिस्टर इमरान यहां पर पेट्रोल भरवाकर आ रहे हैं.” इसके बाद वह इमरान से पेट्रोल की कीमत पूछती है. इस पर इमरान बताते हैं कि पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम 400 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुका है. वह बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल 500 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है. इमरान वीडियो में कहते हैं- “पेट्रोल इस टाइम में 400 रुपये ऊपर है. 400 रुपए लीटर पेट्रोल हो गया, इंशाल्लाह 500 होने वाला है.” इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर लगे रेट बोर्ड की तरफ कैमरा दिखाते हैं और वहां लिखी कीमत का जिक्र करते हैं. वह कहते हैं कि इसे देखिए, 424 रुपये है और 70 पॉइंट ऊपर है. इस दौरान उनके बोलने के अंदाज से महंगाई को लेकर उनकी नाराजगी साफ नजर आती है.
View this post on Instagram
