शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली 2026:त्योहार से पहले ही दिल्ली की हवा हुई खराब, पटाखे जलाने से पहले जान लें ये बातें – Diwali 2026 How To Protect Your Lungs From Toxic Air Health Precautions Before Diwali
फिटनेस

दिवाली 2026:त्योहार से पहले ही दिल्ली की हवा हुई खराब, पटाखे जलाने से पहले जान लें ये बातें – Diwali 2026 How To Protect Your Lungs From Toxic Air Health Precautions Before Diwali

November 8, 2026


राजधानी दिल्ली-एनसीआर में दिवाली आने से पहले ही वायु प्रदूषण ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और भी प्रभावित हो सकती है। वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल और पराली जलाने से हवा की गुणवत्ता पहले ही प्रभावित हो रही है। ऐसे में पटाखों का धुआं स्थिति को और गंभीर बना सकता है।

हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम10 जैसे सूक्ष्म कण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर फेफड़ों और दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसका खतरा बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के साथ अस्थमा-सीओपीडी और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को ज्यादा होता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं पहले जारी खतरों के बीच सभी लोगों को दिवाली के दौरान सेहत को लेकर और भी अलर्ट रहना चाहिए। दिवाली पर खुद को और परिवार को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी लोगों को कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। 

Diwali 2026 How to Protect Your Lungs from Toxic Air Health Precautions Before Diwali

वायु प्रदूषण के खतरे
– फोटो : Amarujala.com/AI

दिल्ली की प्रदूषित हवा चिंता का कारण

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ प्रदूषण बढ़ने लगता है। वाहनों और उद्योगों से निकलने वाला धुआं, निर्माण स्थलों की धूल और पराली जलाने से हवा में प्रदूषक कण बढ़ते हैं। वहीं, ठंड के मौसम में हवा की गति कम होने से ये प्रदूषक जमीन के करीब जमा हो जाते हैं।

  • दिवाली पर पटाखों से निकलने वाला धुआं और सूक्ष्म कण इस समस्या को और बढ़ा सकते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। पहले से बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • पीएम2.5 जैसे छोटे प्रदूषक कण सांस के जरिए फेफड़ों के गहरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं। 
  • इनके संपर्क में आने से आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी, सांस फूलना और सीने में भारीपन हो सकता है।
  • अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों में प्रदूषण से लक्षण बिगड़ने का खतरा रहता सकते हैं। 
Diwali 2026 How to Protect Your Lungs from Toxic Air Health Precautions Before Diwali

पटाखे बढ़ा सकते हैं प्रदूषण
– फोटो : Adobe Stock

प्रदूषण के दौरान पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी

दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में दिवाली के आसपास वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में पटाखों से निकलने वाला धुआं और जहरीले कण हवा की गुणवत्ता को और खराब कर सकते हैं। अगर आप दिवाली के दौरान बाहर निकल रहे हैं या पटाखे जला रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

  • हवा पहले से खराब है ऐसे में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जलाएं। ग्रीन पटाखों से भी खतरा पूरी तरह नहीं टलता है इसलिए ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न इस्तेमाल करें।े
  • घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) देखें। हवा बहुत खराब हो तो बाहर जाने से बचें।
  • अगर बाहर जाना जरूरी है तो मास्क जरूर पहने। 
  • बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और सांस या दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को पटाखों के धुएं से दूर रखें।
  • बाहर प्रदूषण ज्यादा होने पर खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। घर में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • अस्थमा और सीओपीडी के मरीज डॉक्टर की बताई दवाएं नियमित लें। जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए निर्धारित रिलीवर इनहेलर पास रखें।
Diwali 2026 How to Protect Your Lungs from Toxic Air Health Precautions Before Diwali

सांस की समस्या
– फोटो : Freepik.com

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

प्रदूषण के संपर्क में आने के बाद लगातार खांसी, घरघराहट, सांस लेने में परेशानी या सीने में भारीपन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। सीने में तेज दर्द, गंभीर सांस की तकलीफ, बेहोशी या होंठ नीले पड़ने पर तुरंत इमरजेंसी सहायता लें।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X