बेमेतरा में घर में घुसकर जानलेवा हमला:हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से युवक को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार – Three Accused Arrested In Bemetara For Barging Into House And Launching Life-threatening Attack

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
November 8, 2026

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
बेमेतरा जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोपेडबरी निवासी मालिक राम साहू (41) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो जुलाई की रात करीब 1:20 बजे उसके भाई मनोहर साहू की पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्ति घर के भीतर घुस आए हैं और मनोहर पर हॉकी स्टिक से प्राणघातक हमला कर दिया है। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने खम्हरिया थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम यूनिट बेमेतरा की भी मदद ली गई। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (आईपीएस) ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओंकार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही योगेंद्र चौहान उर्फ बादल और कन्हैया लाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश और निजी विवाद के कारण उन्होंने मनोहर साहू पर हमला किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टिक और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र चौहान उर्फ बादल (24 वर्ष) पिता नंदू चौहान तथा कन्हैया लाल यादव (33 वर्ष) पिता नन्हा यादव, निवासी ग्राम कोसमंदा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम सहित एक अन्य आरोपी शामिल है। तीनों को रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
November 8, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह गांव में पैसों के विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही नाना-नानी पर लोहे के तवे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नानी के […]
November 8, 2026
बेमेतरा जिले के तीन चर्चित ब्लाइंड मर्डर मामलों का अब तक खुलासा नहीं होने पर डीआईजी रामकृष्ण साहू ने आज गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। दो मामलों में मृतक और मृतिका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि तीनों मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले […]
November 8, 2026
बेमेतरा ने शहर के सिग्नल चौक पर प्रदर्शन किया विस्तार बेमेतरा जिले में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों तथा जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में आज शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने शहर के सिग्नल चौक पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं […]
