शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उमरिया:तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, एसआई घायल; गाड़ियां क्षतिग्रस्त – Speeding Car Rams Police Patrol Vehicle In Umaria, Si Injured
उमरिया

उमरिया:तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, एसआई घायल; गाड़ियां क्षतिग्रस्त – Speeding Car Rams Police Patrol Vehicle In Umaria, Si Injured

November 8, 2026


Speeding Car Rams Police Patrol Vehicle in Umaria, SI Injured

तेज रफ्तार कार ने पेट्रोलिंग वाहन को मारी टक्कर, एसआई घायल

विस्तार

उमरिया जिले में शनिवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चंदिया की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले घायल हो गए। उनके पैरों में चोट आई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात चंदिया की ओर से कार क्रमांक MP54ZB3716 तेज गति से उमरिया की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक MP03ZA1227 खड़ा था। कार चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे पेट्रोलिंग गाड़ी में टक्कर मार दी। अचानक हुई इस भिड़ंत में पेट्रोलिंग वाहन में मौजूद सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले के पैरों में चोट लग गई।

ये भी पढ़ें- 50 से अधिक बोरिंग के पानी में मिले हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया, एनजीटी ने नगर निगम को दिए सख्त निर्देश

हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पेट्रोलिंग वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटनाग्रस्त कार पर वन विभाग (डिप्टी) लिखा हुआ दिखाई दे रहा था। इस वजह से वाहन को लेकर भी चर्चा रही। हालांकि कार पर लिखे विभागीय नाम से उसके आधिकारिक उपयोग की पुष्टि नहीं होती है।

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में पुलिस ने कार सवार कुलदीप पांडेय और ललित वनवासी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे में घायल एसआई के पैरों में चोट आने के बाद ड्यूटी के दौरान हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से पैदा होने वाले खतरे को सामने ला दिया है। थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि शनिवार रात कार और पेट्रोलिंग वाहन के बीच टक्कर हुई है। इसमें सब इंस्पेक्टर मुकेश मर्सकोले के पैरों में चोट आई है। कार सवार कुलदीप पांडेय और ललित वनवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X