Ghazipur News:प्रदेश प्रभारी बनने के बाद हुआ स्वागत हुआ – A Welcome Was Held After He Became The State In-charge
भड़सर। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ में बिरनो क्षेत्र निवासी अजीत सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद शनिवार को गृह जनपद आगमन पर बिरनो में समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह सेंगर ने बीते 21 अक्टूबर को मनोनयन पत्र जारी कर उन्हें एक वर्ष के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर कुंवर रमेश सिंह, रामअलम सिंह, विजय नारायण चौहान, ऋषिदेव सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, मुन्ना, रामजी आदि मौजूद रहे।
