शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिवाली 2026:मिठाइयों से दूरी नहीं, समझदारी है जरूरी; डॉक्टर की इन सलाह से आसान होगा त्योहार का जश्न – Diwali 2026 And Diabetes Know How To Enjoy Sweets Without Compromising Your Health
फिटनेस

दिवाली 2026:मिठाइयों से दूरी नहीं, समझदारी है जरूरी; डॉक्टर की इन सलाह से आसान होगा त्योहार का जश्न – Diwali 2026 And Diabetes Know How To Enjoy Sweets Without Compromising Your Health

November 9, 2026


त्योहारों का मौसम हो और मिठाइयों की खुशबू घर-आंगन में न फैले, ऐसा भला कैसे हो सकता है। दिवाली हो या कोई दूसरा उत्सव, लड्डू, बर्फी और तरह-तरह के पकवान सेलिब्रेशन का खास हिस्सा होते हैं। लेकिन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए यही मिठास कभी-कभी परेशानी का सबब बन सकती है।

ऐसे में त्योहारों का आनंद लेने के लिए मिठाइयों से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी नहीं है, बल्कि आप सही चुनाव और सीमित मात्रा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर विकल्पों को अपनाकर आप स्वाद के साथ सेहत का संतुलन भी बनाए रख सकते हैं।

Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health

डाइट का रखें खास ध्यान
– फोटो : Freepik.com

ग्लाइसेमिक इंडेक्स का रखें ध्यान

वैज्ञानिक रूप से लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) और लो ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) वाले मिष्ठानों का चयन करना ही उचित माना गया है। इनको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के साथ संतुलन बनाकर और भाग नियंत्रण को ध्यान में रखकर लेना रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है।

  • लो जीआई स्वीट्स जैसे जौ, बेस्ड स्वीट्स को प्राथमिकता दें, जिनका जीआई 22 और जीएल 11 या कम हो।
  • दलिया कुकीज जिनका जीआई 55, जीएल 9-11 और ऑटमील कुकीस भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसका जीआई 55 और जीएल 38 मध्यम श्रेणी में आता है।
Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health

दिवाली की मिठाइयां
– फोटो : Amarujala.com/AI

घर पर बनाएं हेल्दी मिठाइयां

आप बेसन लड्डू, जिसका जीआई 24 और जीएल 11 होता है का उपयोग कर सकती हैं। घर पर ही बनाए गए लड्डू भी उच्च प्रोटीन, फाइबर के साथ शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप गुड़ का उपयोग करने वाली मिठाइयां, जैसे कि गुड़, सीड़्स और ड्राई फ्रूट्स के बने लड्डू खा सकती हैं इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ और उच्च फाइबर होता है और जीआई भी कम होता है।

  • नारियल, गोंद , बाजरा जैसे मोटे अनाज की मिठाइयां जिनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा और विभिन्न मिनरल्स होते हैं और ये डायबिटीज में ली जा सकती हैं। इनके अलावा फ्रूट कस्टर्ड स्वीट्स का अच्छा विकल्प है, जिसे ग्लाइसेमिक फ्रूट्स जैसे सेब, अनार, चेरीज के साथ मिलाकर स्किम्ड मिल्क के साथ बनाया जा सकता है, जो डायबिटीज के लिए घर पर बना एक अच्छा और फ्रेश विकल्प है।
  • खाद्य पदार्थों में चीनी की जगह आप काली किशमिश, शहद, खजूर, अंजीर और फ्रेश फ्रूट से प्राकृतिक मिठास ला सकती हैं। साथ ही इसे इलायची, दालचीनी और केसर आदि का उपयोग करके और स्वादिष्ट बना सकती हैं।
Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health

दिवाली की मिठाइयां
– फोटो : Amarujala.com/AI

कुछ बातों का रखना होगा खास ख्याल

आम तौर पर मीठे का सेवन करने से पहले प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें खाने के बाद फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर में शुगर के अवशोषित होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि मीठे का किसी भी रूप में अधिक सेवन रक्त शर्करा के लेवल को बढ़ा सकता है और सिर्फ घर पर बने पकवानों या मिष्ठानों का सेवन एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने में हमेशा कारगार साबित होता है।

डायबिटीज में संतुलित स्वस्थ दिनचर्या के साथ नाश्ते और भोजन का समय निश्चित बनाए रखना महत्वपूर्ण है। साथ ही दैनिक मॉडरेट व्यायाम करने से आप अतिरिक्त कैलोरीज जो मीठे के रूप में ली गई हैं, उसको बैलेंस्ड रखने में विशेष रूप से सहायक हो सकती है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप योजना बनाने के लिए हमेशा किसी आहार विशेषज्ञ या स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लेना स्वस्थ जीवनशैली की बढ़ावा देना है।

————–

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X