शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:बाइक सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराई, बीए के छात्र की मौत – Bike Hit A Board By The Roadside, Ba Student Dies
जौनपुर

Jaunpur News:बाइक सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराई, बीए के छात्र की मौत – Bike Hit A Board By The Roadside, Ba Student Dies

November 9, 2026


Bike hit a board by the roadside, BA student dies

बरईपार… अनुज प्रजापति, फाइल फोटो

बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के सिरसी इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई।

हादसे में बाइक चला रहे अनुज प्रजापति (18) की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी शिवांश कनौजिया (16) घायल हो गया। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार बाजार निवासी अनुज प्रजापति अपने साथी शिवांश कनौजिया के साथ बाइक से बरईपार जा रहा था। सिरसी इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनुज को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, शिवांश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायल शिवांश को परिजन जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। अनुज दो भाइयों में बड़ा था। बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। तेजीबाजार थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X