Delhi Ncr News:करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं के हाथों में सजी मेहंदी – Mehndi Adorning Women’s Hands
October 28, 2026
नई दिल्ली। करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार की पूर्व संध्या पर पुष्प विहार सेक्टर-5 स्थित आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के कार्यालय में मेहंदी लगाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 750 महिलाओं के हाथों में मुफ्त मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने चाट-पकौड़ी का भी आनंद लिया। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी डॉ अनिल गुप्ता की देखरेख में किया गया। इस दौरान महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई और उन्हें सुहाग का सामान भी दिया गया। इस मौके पर डॉ अनिल गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखती हैं।
November 13, 2026
पुराना किला बनेगा वैश्विक सांस्कृतिक संवाद का केंद्र, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन संवाद न्यूज एजेंसी नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सभ्यतागत संवाद मंच भारत की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपराओं को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना […]
November 13, 2026
दिवाली के बाद देशभर में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ हो गई है। इस बीच दिल्ली सरकार की तरफ से राजधानी में 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन दिल्ली के स्कूल और शिक्षण संस्थान भी बंद […]
November 13, 2026
Delhi police विस्तार एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ‘विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल […]
