इलाज में खर्च हुई पूरी जमा-पूंजी, टिकट खरीदने तक के पैसे नहीं बचे, TTE ने अपनी जेब से की मदद, लोग कर रहे सलाम
Last Updated:
इलाज में पूरी जमा-पूंजी खर्च होने के बाद एक यात्री के पास ट्रेन का टिकट खरीदने तक के पैसे नहीं बचे. ऐसे मुश्किल समय में TTE ने अपनी जेब से मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कर्मचारी की दरियादिली को सलाम कर रहे हैं. आप भी देखें..
Heartwarming Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो लोगों को भावुक कर देते हैं. इनमें कुछ वीडियो इंसानियत और मदद की ऐसी मिसाल पेश करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल छू जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें एक टीटीई की दरियादिली की खूब तारीफ हो रही है. बताया जा रहा है कि एक यात्री ने अपने इलाज में सारे पैसे खर्च कर दिए थे. उसके पास ट्रेन का टिकट खरीदने तक के रुपये नहीं बचे थे. ऐसे में टीटीई ने जो किया, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया.
इलाज में खर्च हो गए सारे पैसे
जानकारी के मुताबिक, यात्री की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि इलाज पर खर्च करने के बाद उसके पास टिकट खरीदने के लिए भी पैसे नहीं बचे थे. बीमारी के दौरान इलाज का खर्च कई बार परिवारों पर भारी पड़ जाता है. ऐसे में रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर यात्रा करने तक के लिए पैसों की परेशानी होने लगती है. इस यात्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. सफर करने के लिए टिकट के पैसे न होने की स्थिति में उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती थीं. इसी बीच टीटीई ने उसकी परेशानी को समझते हुए मदद का रास्ता निकाला.
TTE ने दिखाई इंसानियत
वायरल पोस्ट के अनुसार, यात्री के पास टिकट के पैसे नहीं थे, तो टीटीई ने उसके लिए टिकट बना दिया. अक्सर ट्रेन में टिकट जांचने वाले कर्मचारियों को लेकर कई तरह की बातें सामने आती हैं, लेकिन इस घटना ने लोगों को उनका एक भावुक पक्ष भी दिखाया है. हालांकि, वायरल पोस्ट में घटना की पूरी परिस्थितियों और टिकट बनाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है. यह खबर भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वायरल जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की पुष्टि नहीं करता है.
सारा पैसा इलाज में खर्च हो गया, पैसा नहीं था टिकट के लिए तो टीटीई ने इस यात्री को टिकट बना के दे दिया। कुछ टीटीई बहुत दिलवाले होते हैं। https://t.co/2Zc7dIrKQ6
