शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खरखौदा में कत्ल:दीपावली की रात मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, सिर पर वार कर युवक की हत्या; दो अन्य घायल – Man Murder In Kharkhoda
सोनीपत

खरखौदा में कत्ल:दीपावली की रात मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, सिर पर वार कर युवक की हत्या; दो अन्य घायल – Man Murder In Kharkhoda

November 9, 2026


man murder in kharkhoda

मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार

खरखौदा में दीपावली की खुशियों के बीच रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में खूनी संघर्ष में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। विवाद के बाद कुछ युवकों ने 37 वर्षीय दीपक और उनके साथियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दीपक के सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस झड़प में उनके दो साथी धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। धोलू का पैर टूट गया, जबकि अन्ना के हाथ में चोट आई है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दीपावली की रात खरखौदा के रोहतक रोड स्थित आंबेडकर पार्क में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि खरखौदा के ही चार से पांच युवकों ने दीपक और उसके साथियों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया।

इस दौरान दीपक के सिर पर गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी घातक थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बीच-बचाव और झड़प के दौरान धोलू और अन्ना भी घायल हो गए। घटना के बाद पार्क में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ हमले में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। दीपावली की रात हुई इस हत्या से खरखौदा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी अनिल का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X