शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पलवल

Palwal News:एक किलोमीटर तय करने में लग रहा आधा घंटा – It Takes Half An Hour To Cover One Kilometer

November 9, 2026


बीसरू मोड़ पर सड़क किनारे भट्टी तो पैमा मोड़ पर रेहड़ियों का कब्जा

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। शहर में अतिक्रमण की समस्या अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सड़कों पर अवैध कब्जों के चलते वाहन चालकों को आए दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर का सफर तय करने में आधा घंटा तक लग जाता है। बीसरू मोड़ और पैमा मोड़ अतिक्रमण के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं, लेकिन लंबे समय से बनी इस समस्या पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।

बीसरू मोड़ पर सड़क किनारे भट्टी रखकर संचालन किया जा रहा है। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। वहीं, पैमा रोड के सामने रेहड़ी चालकों ने सड़क किनारे डेरा जमा रखा है। रेहड़ियों के कारण मुख्य मार्ग संकरा हो जाता है। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के आने पर जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालक भीड़ के बीच से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।

इस बारे में सिटी थाना प्रभारी भगत सिंह ने बताया कि दिन में पुलिस के जवान गश्त करते हैं ताकि जाम न लगे। जल्द ही नगर पालिका प्रशासन के साथ अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

कोट

अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। त्योहारी सीजन के कारण बाजार में भीड़ है, दीपावली के बाद पुलिस प्रशासन को साथ लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद शहर की सडकों पर जाम की समस्या नहीं रहेगी। – साहिल धनखड, सचिव, नगर पालिका, पुन्हाना

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X