Sultanpur News:डीएम की फटकार के बाद जागा वन विभाग, पेड़ कटान पर दर्ज कराई रिपोर्ट – Forest Department Stirs Into Action Following Dm’s Reprimand; Files Report Over Tree Felling
सुल्तानपुर। अमिलिया कला सहित जिले के कई क्षेत्रों में अवैध खनन के साथ पेड़ों पर आरी चलती रही, लेकिन वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने नहीं पहुंचे। सोमवार रात राजस्व टीम पर हमले के बाद डीएम इंद्रजीत सिंह की फटकार लगी तो वन विभाग की नींद टूटी। शुक्रवार को विभाग ने अमिलिया कला में जामुन और चिलबिल के पेड़ काटने के मामले में वन संरक्षण अधिनियम के तहत कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई।
