शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mirzapur News:66 टीमों को पछाड़ बीएल विद्या मंदिर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता – Bl Vidya Mandir Beat 66 Teams To Win Kabaddi Tournament
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:66 टीमों को पछाड़ बीएल विद्या मंदिर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता – Bl Vidya Mandir Beat 66 Teams To Win Kabaddi Tournament

November 9, 2026


BL Vidya Mandir beat 66 teams to win Kabaddi tournament

कबड्डी विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी।- सोशल मीडिया।

-बेदौली कला की टीम ने 26 अंकों के साथ हासिल किया पहला स्थान, 10 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी से हुई सम्मानित

कछवां। भटौली के माधोपुर गांव में आयोजित डे-नाइट जूनियर विराट कबड्डी प्रतियोगिता में 66 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वाराणसी, मेरठ, बिहार, मध्यप्रदेश, प्रयागराज और मिर्जापुर की टीमों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में बीएल विद्या मंदिर, बेदौली कला की टीम ने 26 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 10 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी गई। रामनगर सिकरी की टीम 20 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। उसे छह हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं बच्छांव, वाराणसी की टीम तीसरे स्थान पर रही। उसे तीन हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। आयोजन में मधुसूदन कुमार, महेश कुमार, बीडीसी शिवशंकर बिंद सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X