शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजियाबाद:बड़का आरिफपुर में अज्ञात वाहन ने तीन राहगीरों को रौंदा, अधेड़ की मौत; एफआईआर दर्ज – Unidentified Vehicle Runs Over Three Pedestrians In Badka Arifpur In Ghaziabad
गाज़ियाबाद

गाजियाबाद:बड़का आरिफपुर में अज्ञात वाहन ने तीन राहगीरों को रौंदा, अधेड़ की मौत; एफआईआर दर्ज – Unidentified Vehicle Runs Over Three Pedestrians In Badka Arifpur In Ghaziabad

November 9, 2026


Unidentified vehicle runs over three pedestrians in Badka Arifpur in Ghaziabad

सड़क हादसा।
ग्राफिक्स

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र के बड़का आरिफपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में तीनों व्यक्ति घायल हो गये, तीनों घायलों की पहचान करन सिंह 50 पुत्र ज्ञान चन्द व रवि कुमार 35 पुत्र राजेश तथा बालकीशन 36 पुत्र नानक निवासीगण ग्राम बड़का आरिफपुर मसूरी के रूप में हुई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने करन सिंह पुत्र ज्ञान चन्द को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि कुमार 35 गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीसरे व्यक्ति बालकीशन 36 मामूली रूप से घायल हुये हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X