भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल वनडे टीम का साथ छोड़कर टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटेंगे। वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर और स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले वनडे टीम के साथ बने रहेंगे। हालांकि, कोचिंग स्टाफ के सदस्यों के जाने का अंतिम फैसला गंभीर ही करेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी। इसके ठीक चार दिन बाद 19 नवंबर से दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होनी है। ऐसे में भारतीय टीम सीमित ओवरों की सीरीज के साथ ही टेस्ट की तैयारी भी कर रही है। टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं।