शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी में जिंदा जले हरियाणा के छह युवक:टक्कर से पोल के हुए दो टुकड़े, डिवाइडर भी टूटा; कार में बचे सिर्फ कंकाल – Muzaffarnagar Accident: Six Haryana Youth Burnt Alive As Car Crashes Into Divider And Catches Fire
हिसार

November 9, 2026

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार अल सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में हांसी जिले के नारनौंद इलाके के छह युवक जिंदा जल गए। मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। आग में सभी छह युवक कार में जिंदा जल गए। 

यूपी पुलिस ने कार के नंबर से पहचान कर परिजनों से संपर्क किया। सूचना के बाद परिजन शवों को लेने के लिए यूपी के लिए रवाना हो गए हैं। गांव राखीगढ़ी के लोगों ने बताया कि गांव राखीगढ़ी निवासी साहिल की कार थी। उसने अपने भाई व दोस्तों के साथ मिल कर राखीगढ़ी से हरिद्वार जाने का प्लान बनाया।

Muzaffarnagar Accident: Six Haryana Youth Burnt Alive as Car Crashes into Divider and Catches Fire

कार का हुआ ये हाल।

सुबह के समय ही गंगा स्नान के लिए यह लोग रात करीब एक बजे ही गांव से रवाना हो गए। जिसमें उसके दोस्त गांव राखीगढ़ी निवासी दो सगे भाई 23 वर्षीय राहुल, 21 वर्षीय अंकित , राखीगढ़ी निवासी अंकित कुमार , मोठ करनैल निवासी अमन, अजय भी सवार थे। 

Muzaffarnagar Accident: Six Haryana Youth Burnt Alive as Car Crashes into Divider and Catches Fire

धू-धू कर जलती कार।

यह सभी लोग ऑरा कार में सवार होकर निकले थे। सुबह करीब 5 बजे के आसपास इनकी गाड़ी पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। कार पलटते ही उसमें आग लग गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचित किया। गाड़ी पर हिसार का नंबर देखकर पुलिस ने यहां संपर्क किया।

Muzaffarnagar Accident: Six Haryana Youth Burnt Alive as Car Crashes into Divider and Catches Fire

अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो।

यूपी पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली के पोल के दो टुकड़े हो गए। डिवाइडर का 10 मीटर हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार धमाके के बाद आग का गोला बन गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गेट तोड़ा तो अंदर लोगों के सिर्फ कंकाल बचे थे।

Muzaffarnagar Accident: Six Haryana Youth Burnt Alive as Car Crashes into Divider and Catches Fire

कार में से शवों को निकलवाती पुलिस।

कार पलटने की वजह से अंदर बैठे लोग ज्यादा घायल हो गए थे, इसलिए वो बाहर निकलने की कोशिश भी नहीं कर पाए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। भीड़ में से किसी ने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंची।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X