शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जींद

Jind News:रोशनी का त्योहार मनाएं, पटाखों के धुएं से सेहत बचाएं – Celebrate The Festival Of Shani, But Protect Your Health From The Smoke Of Firecrackers

November 9, 2026


जींद। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद की रसायन विज्ञान की प्राध्यापिका सविता लाठर ने लोगों से सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर रोशनी और खुशियों का आनंद लें लेकिन पटाखों के धुएं से अपनी सेहत को खतरे में न डालें। पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं फेफड़ों, आंखों, गुर्दों और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने बताया कि पटाखों में कैडमियम, कॉपर, मर्करी, बेरियम और लेड जैसी हानिकारक धातुएं मौजूद होती हैं। इनके जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं। वहीं, पटाखों का धुआं सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसों से हवा को प्रदूषित करता है। इससे सांस की नली में जलन और सूजन हो सकती है। अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को घुटन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आंखों और किडनी पर भी पड़ता है असर

सविता लाठर के अनुसार बेरियम और लेड जैसे तत्व तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं जबकि कैडमियम और कॉपर के संपर्क में आने से गुर्दों, फेफड़ों और आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। दिवाली पर पटाखों के बजाय दीप जलाने, घरों को सजाने और परिवार के साथ खुशियां बांटने को प्राथमिकता दें, ताकि रोशनी का यह पर्व वास्तव में खुशहाल और सेहतमंद बन सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X