शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:दिवाली पर अनार, चकरी और रॉकेट से 30 लोग झुलसे, दो पीड़ित की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी – 30 People Suffered Burn Injuries Due Firecrackers On Diwali
बरेली

बरेली:दिवाली पर अनार, चकरी और रॉकेट से 30 लोग झुलसे, दो पीड़ित की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी – 30 People Suffered Burn Injuries Due Firecrackers On Diwali

November 9, 2026


30 people suffered burn injuries due firecrackers on diwali

दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी

विस्तार

बरेली में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान अनार, चकरी और रॉकेट से निकली चिंगारियों की चपेट में आकर करीब 30 लोग झुलस गए। इनमें कई लोगों के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलने के घाव हुए। गंभीर रूप से झुलसे दो मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी।

प्लास्टिक सर्जन डॉ. कौशल कुमार के मुताबिक, आतिशबाजी के दौरान लापरवाही के कारण कई लोग आग की चपेट में आए। कुछ मरीजों के चेहरे और हाथों पर गहरे घाव थे, जिन्हें सामान्य इलाज से ठीक करना संभव नहीं था। इसलिए प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। 

हाथ में ही फटा बम 

उन्होंने कहा कि पटाखों से झुलसने के मामलों में शुरुआती इलाज अहम होता है। कुछ लोग देरी से आए थे तब तक टिश्यू को काफी नुकसान हो गया था। शहर निवासी एक युवक हाथ में बुलेट बम को फेंककर जला रहा था। उसके हाथ में ही एक बम फट गया। इससे ऊंगलियां काफी झुलस गईं। सर्जनी करनी पड़ी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X