जबलपुर:कार में फंसकर बीस मीटर तक घिसटते हुए गया मोटरसाइकिल सवार अधेड़, सड़क पर ही मौत – Middle-aged Motorcyclist Gets Trapped In A Car And Is Dragged For Twenty Meters; Dies

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
November 9, 2026

दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के पड़ुआ मोड़ पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में फंस गई और चालक बाइक समेत अधेड़ को करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
भेड़ाघाट पुलिस के अनुसार, श्याम सुंदर लोधी (55) नगर निगम के रमनगरा वाटर प्लांट में काम करते थे। सोमवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने गांव पड़ुआ लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ुआ मोड़ पर तेवर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (एमपी 20 जेडसी) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें- दमोह-जबलपुर हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल
टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई और श्याम सुंदर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
नाले में गिरने से युवक की मौत
इधर, मदन महल थाना क्षेत्र में अग्रवाल कॉलोनी के पास नाले में गिरने से 48 वर्षीय अजीत मिश्रा की मौत हो गई। उन्हें सोमवार देर रात करीब 12 बजे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पंचनामा कार्रवाई के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
November 13, 2026
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीमा कंपनियों की कमजोर कानूनी पैरवी और अदालतों में बेबुनियाद याचिकाएं दायर करने की प्रवृत्ति पर कड़ा ऐतराज जताया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि बीमा कंपनियों को ऐसे योग्य और सक्षम अधिवक्ताओं को नियुक्त करना चाहिए जो न्यायालय में गवाहों से उचित जिरह कर सकें और निष्पक्ष […]
November 13, 2026
मप्र हाईकोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सूचना आयोग में रिक्त पड़े सूचना आयुक्तों के पदों और हजारों लंबित मामलों को लेकर राज्य सरकार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने राज्य शासन के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि आयोग में रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां पूरी […]
November 12, 2026
जबलपुर हाईकोर्ट विस्तार सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को लेकर एमपी हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब अनुदान प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों का वेतन सरकारी राजकोष से दिया जाता है, तो उनकी सेवानिवृत्ति आयु के निर्धारण में भी सरकारी कर्मचारियों के समान सिद्धांत लागू […]
