शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपपुर क्राइम:ग्राहक तलाश रहे थे तीन युवक, पुलिस ने दबिश देकर 1.55 लाख का गांजा पकड़ा – Three Marijuana Smugglers Arrested, 15 Kg Of Marijuana Seized
अनूपपुर

अनूपपुर क्राइम:ग्राहक तलाश रहे थे तीन युवक, पुलिस ने दबिश देकर 1.55 लाख का गांजा पकड़ा – Three Marijuana Smugglers Arrested, 15 Kg Of Marijuana Seized

November 9, 2026


Three marijuana smugglers arrested, 15 kg of marijuana seized

पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे जब्त गांजा

विस्तार

अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 किलो 617 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है। तीनों आरोपी दमोह जिले के रहने वाले हैं और अनूपपुर क्षेत्र में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अपने पीठू बैग में गांजा रखकर दारसागर, पोड़ी-चोंड़ी और बरबसपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिवलहरा रोड स्थित दारसागर में आम के पेड़ के नीचे दबिश दी। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति काले रंग के बैग लेकर खड़े मिले। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।

पढ़ें: सिवनी-कटनी अग्निकांड के बाद पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- हादसों ने खोल दी अग्निशमन व्यवस्था की पोल

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रंजीत सिंह ठाकुर पिता गोठालू सिंह ठाकुर (24), रंजीत सिंह ठाकुर पिता मुन्ना सिंह ठाकुर (25), दोनों निवासी ग्राम भजिया, थाना नोहटा, जिला दमोह और आशीष ठाकुर पिता रंधीर सिंह ठाकुर (19), निवासी ग्राम छापरी ठाकुर, थाना हिंडोरिया, जिला दमोह के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 15 किलो 617 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के अन्य स्रोतों और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में सुरेश कुमार अहिरवार, चंद्रहास बांधेकर, विवेक त्रिपाठी, मकसूदन सिंह और प्रवीण भगत शामिल रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X