शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:बाजार में खपाए जा चुके थे 40 फीसदी पटाखे, मकान से चार क्विंटल बरामद – 40 Percent Of The Firecrackers Had Already Been Pushed Into The Market
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:बाजार में खपाए जा चुके थे 40 फीसदी पटाखे, मकान से चार क्विंटल बरामद – 40 Percent Of The Firecrackers Had Already Been Pushed Into The Market

November 9, 2026


40 percent of the firecrackers had already been pushed into the market

कासिमाबाद थाने परिसर में बरामद पटाखे की मार्किंग और गिनती करता पुलिसकर्मी। संवाद

गंगौली। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए अवैध भंडारण का खेल चल रहा था। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के सामने शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक मकान के तीन कमरों से करीब चार क्विंटल अवैध पटाखे बरामद किए।

इनकी कीमत छह लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार्रवाई से पहले ही भंडारण किए गए पटाखों में करीब 40 फीसदी बाजार में खपाए जा चुके थे। पुलिस को इस कारोबार में तीन लोगों की संलिप्तता की आशंका है। हालांकि, मुख्य आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तीनों कमरों को सील कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धरवार कला गांव के पास एक मकान में दीपावली पर बिक्री के लिए लाखों रुपये के अवैध पटाखे रखे गए हैं।

इस पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान के तीन कमरे खुलवाकर जांच की गई तो उनमें बड़ी मात्रा में पटाखे मिले। सभी बॉक्स की गिनती कराई जा रही है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इनमें महंगे विस्फोटक पटाखे भी शामिल हैं।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मकान मालिक सोनबरसा निवासी संदीप जायसवाल ने पूछताछ में बताया कि उसने सूकहा निवासी पीयूष वर्मा को कमरे किराये पर दिए थे। पुलिस पीयूष की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस कारोबार में तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। बरामद पटाखों को सील कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति पटाखों की दुकान नहीं लगाई जा सकेगी। कासिमाबाद क्षेत्र में सोनबरसा रामलीला मैदान और नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में ही अनुमति प्राप्त दुकानें लगेंगी। बिना अनुमति बिक्री या भंडारण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X