शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:आबादी से हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना-पत्र – Demand Raised To Remove High-tension Lines From Populated Areas; Petition Submitted To The Sdm

November 9, 2026


कांठ। गांव सलेमपुर-फजलाबाद के ग्रामीणों ने रविवार को आबादी से बीच से होकर निकल रही हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे में वेल्डर राहुल कुमार की मौत के बाद सोमवार को हाईटेंशन लाइन हटवाने को लेकर डीएम को संबोधित प्रार्थना-पत्र एसडीएम कांठ मयंक कुंडू को सौंपा।

राहुल के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई हादसे हाईटेंशन लाइन से हो चुके हैं। उन्होंने हाईटेंशन लाइन को तत्काल दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने, मृतक की पत्नी को दस लाख रुपये मुआवजा और योग्यतानुसार व नियमानुसार सरकारी नौकरी, तीनों बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाने व शिकायतों और हादसों की विभागीय जांच कराकर कार्रवाई करने और कार्रवाइयों की लिखित रिपोर्ट पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों को दिलाने की मांग की।

— आबादी के बीच से घरों से सटकर निकल रही 11000 वोल्टेज की लाइन को हटवाने के लिए काफी से मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।- संतोष कुमार

— हाईटेंशन लाइन से हमारे यहां अब तक कई हादसे हो चुके हैं, आठ-दस साल से इसे हटवाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन लाइन आज तक नहीं हटी।-महेंद्र सिंह

— हाईटेंशन लाइन से अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं, रविवार को मोहल्ले के ही व्यक्ति की मौत भी हो गई। इस लाइन को यहां से हटवाया जाए।- कैलाश कुमार

— हाई वोल्टेज लाइन से जिस युवक की मौत हुई है, उसकी छोटी बहन भी पहले इसी लाइन से अपना एक हाथ गंवाया है, लाइन नहीं हटी को धरना देंगे।-छत्रपाल सिंह

— गांव में घनी आबादी के बीच हाई वोल्टेज बिजली लाइन जा रही है। जबकि नहीं होना चाहिए, पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लाइन से यहां हटवाई जाए।-राजकुमार यादव

— हाईटेंशन लाइन से हर समय महिलाओं, बच्चों को डर लगा रहता है। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इस लाइन को यहां हटवाया जाए।- राखी

— बिजली लाइन से अब तक कई हादसे होने के बाद भी इसे यहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं कराया गया है, हादसे कोई हादसा न हो, इसे हटाया जाए।- रिंकू

— आबादी के बीच घरों से सटकर जा रही 11000 वोल्टेज की लाइन गलत है। इससे हर समय हादसे की अंदेशा बना रहता है, लाइन को हटवाया जाए।- रवित कुमार

…..

सलेमपुर-फजलाबाद में हुई घटना दुखद है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों की बात को सुनकर उन्हें सहायता दिलाने को कहा है। जिस हाईटेंशन बिजली लाइन ने हादसा हुआ, उसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया जाएगा, वहीं सड़क से दूसरी साइड की दूसरी हाईटेंशन लाइन को भी हटवाने का एस्टीमेट बन गया है। मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन के साथ ही बच्चों को बाल सेवा योजना से लाभ दिलाया जाएगा। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राशन मुहैया करा दिया गया है। पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजे दिलाने के लिए भी कहा गया है।- मयंक कुंडू उपजिलाधिकारी, कांठ

…फोटो सं. 16 से 24 तक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X