शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीनियर महिला टी20 सुपर लीग:स्मृति मंधाना संभालेंगी महाराष्ट्र की कमान, तेजल हसबनीस को मिली उपकप्तानी – Smriti Mandhana To Lead Defending Champions Maharashtra In Senior Womens T20 Super League Know
पटना

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग:स्मृति मंधाना संभालेंगी महाराष्ट्र की कमान, तेजल हसबनीस को मिली उपकप्तानी – Smriti Mandhana To Lead Defending Champions Maharashtra In Senior Womens T20 Super League Know

November 9, 2026


भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र की कप्तानी करेंगी, जबकि तेजल हसबनीस को उपकप्तान बनाया गया है। 16 सदस्यीय टीम में देविका वैद्य, अनुजा पाटिल और मुक्ता मगरे जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। 

Smriti Mandhana to lead defending champions Maharashtra in Senior Womens T20 Super League know

स्मृति मंधाना
– फोटो : IANS

विस्तार

रतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र की कप्तानी करती नजर आएंगी। 16 सदस्यीय महाराष्ट्र टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें तेजल हसबनीस को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति मंधाना घरेलू मैदान पर पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई वाइट-बॉल सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी के कारण टूर्नामेंट के लीग चरण में उपलब्ध नहीं थीं। सीरीज समाप्त होने के बाद ब्रेक लेकर अब वह अपनी राज्य टीम में लौट आई हैं। उनकी वापसी से महाराष्ट्र की खिताब बचाने की उम्मीदों को मजबूती मिली है। टीम ने पिछले सीजन में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X