शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
परंपरा:177 साल पहले काशी में दीपावली पर मिठाई के साथ बांटे जाते थे भुने अनाज, ब्रिटिश यात्री ने किया उल्लेख – Tradition 177 Years Ago Kashi Roasted Grains Distributed Alongside Sweets During Diwali British Traveler
वाराणसी

परंपरा:177 साल पहले काशी में दीपावली पर मिठाई के साथ बांटे जाते थे भुने अनाज, ब्रिटिश यात्री ने किया उल्लेख – Tradition 177 Years Ago Kashi Roasted Grains Distributed Alongside Sweets During Diwali British Traveler

November 9, 2026


Tradition 177 years ago Kashi roasted grains distributed alongside sweets during Diwali British traveler

काशी की अनोखी परंपरा।
डिजिटल

विस्तार

काशी की दीपावली की परंपराएं सदियों पुरानी हैं। रोशनी, पूजा-पाठ और उत्सव के साथ इस पर्व का सामाजिक और सांस्कृतिक स्वरूप भी खास रहा है। दीपावली पर मिठाइयां बांटने की परंपरा तो आज भी कायम है, लेकिन कभी काशी में मिठाइयों के साथ भुने हुए अनाज भी बांटे जाते थे। 

करीब 177 साल पहले काशी आए ब्रिटिश यात्री और लेखक एमए शेरिंग ने अपनी पुस्तक ‘सेक्रेड सिटी ऑफ हिंदू’ में दीपावली के ऐसे ही स्वरूप का उल्लेख किया है। उनके विवरण से पता चलता है कि उस दौर में दीपावली केवल घरों तक सीमित त्योहार नहीं थी, बल्कि पूरा नगर सामूहिक उत्सव में शामिल होता था।

शेरिंग ने लिखा है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पूरे नगर में दीपावली का मेला लगता था। यह हिंदुओं के लिए अत्यंत हर्ष और उल्लास का पर्व था, जिसमें मुसलमान भी कुछ हद तक भागीदारी करते थे। इस दिन पूरा शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठता था। घरों से लेकर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों तक दीप जलाए जाते थे। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X