धान की डंडी से बनाई ऐसी कलाकृतियां कि मंत्री भी हुए मुरीद, अब घर बैठे मिलते हैं ऑर्डर
गरीबी ने सिखाया हुनर, धान की डंडी से बनाई ऐसी पेंटिंग कि घर बैठे मिल रहे ऑर्डर
Last Updated:
Business Idea: कला और हुनर के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी आसपास मौजूद चीजों से भी ऐसी कलाकृतियां तैयार की जा सकती हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लें. झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ की रहने वाली सोनी धान की छोटी-छोटी डंडियों से भगवान गणेश, राम मंदिर, भगवान बिरसा मुंडा और मां सरना की खूबसूरत तस्वीरें बनाती हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने अपने शौक को ही कमाई का जरिया बना लिया. पिछले चार साल से वह इस अनोखी कला से जुड़ी हैं और अब उनकी बनाई कलाकृतियों की मांग इतनी बढ़ गई है कि कई बार ऑर्डर तक पूरे नहीं हो पाते. खास बात यह है कि सरकारी आयोजनों के लिए भी उनसे थोक में पेंटिंग के ऑर्डर मिलते हैं.
झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ की रहने वाली सोनी धान की डंडी से बहुत ही खूबसूरत चित्रकला बनाती हैं. उन्होंने छोटी-छोटी डंडी से गणेश भगवान, राम मंदिर जैसे कई सारे खूबसूरत चित्र बना चुकुी हैं, जो दिखने में काफी अद्भुत लगते हैं. सोनी बताती हैं कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में उन्होंने चित्रकला को बनाना शुरू किया.
सोनी ने बताया कि आगे काफी स्ट्रगल था, तो यह शौक था, फिर इसी को उन्होंने बिजनेस बनाया और आज आलम यह है कि सरकार खुद किसी इवेंट के लिए थोक में ऑर्डर करती है और आज अच्छी खासी कमाई भी हो रही है. घर में मां, बहन और भाभी हैं, उन्हीं पर सबकी जिम्मेदारी है. जिंदगी ने एक ऐसी चुनौती दे दी है, जिसके बाद आज बाहर निकल कर यह काम कर रही हैं.
सोनी बताती हैं कि चित्र बनाने के लिए सबसे पहले स्केच करना होता है, जिसका भी बनवाना है, उसका पहले बढ़िया से स्केच तैयार कर लेती हैं. इसके बाद जो धान की डंडी है. उसको कटिंग करना पड़ता.है छोटे-छोटे पीस में और फिर इसको गम की मदद से चिपकाना होता है. यह बहुत ही बारीकी से होता है और यह शौक उनका खुद का है, किसी ने उन्हें नहीं सिखाया है. वह खुद ही सीखी हैं. वह पिछले 4 सालों से यह कर रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सोनी बताती है कि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने पिछली बार अच्छी खासी रकम वाले एक पेंटिंग ली थी. इसके अलावा आम लोग भी हैं, जिनको जानकारी होती है. वह उनके घर से ही आकर ले जाते हैं. घर में ही सारा ऑर्डर मिल जाता है. कई बार तो ऑर्डर की पूर्ति नहीं हो पाती है. हमारे पास आपको गणेश भगवान, मां सरना, भगवान बिरसा मुंडा इन सारी चीजों की चित्रकला देखने को मिल जाएगी.
सोनी ने बताया कि झारखंड की संस्कृति काफी कम देखने को मिलती है. हमारे झारखंड में अद्भुत संस्कृति है और यहां पर धान बड़े पैमाने पर होता है, तो हमने सोचा क्यों ना, इसी से कुछ क्रिएटिव किया जाए और हमारी संस्कृति को भी बढ़ावा दिया जाए. ऐसे में यह एकदम नेचुरल और प्राकृतिक तरीके से कलाकृति बनाई जाती है.
