शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sant Kabir Nagar News:कुट्टू आटा, पनीर, तिल तेल के नमूने जांच – Sample Testing Of Buckwheat Flour, Paneer, Sesame Oil
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:कुट्टू आटा, पनीर, तिल तेल के नमूने जांच – Sample Testing Of Buckwheat Flour, Paneer, Sesame Oil

November 10, 2026


Sample testing of buckwheat flour, paneer, sesame oil

छापेमारी कर सैंपल लेती खाद्य विभाग की टीम-स्रोत खाद्य विभाग

संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन ने शुद्ध ही शुभ है अभियान के अंतर्गत नवरात्र एवं दशहरा के मद्देनजर शनिवार को डीएम अनुज मलिक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुट्टू, पनीर व तिल के तेल का नमूना लिया गया।

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में चलाए गए अभियान के अंतर्गत गणेश गृह उद्योग गोला बाजार स्थित कुट्टू आटा निर्माण यूनिट में औचक छापामारी कर एक नमूना कुट्टू आटे का संग्रहीत किया गया। इसके साथ ही साफ-सफाई एवं अन्य कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस दी गई।

सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके बाद टीम ने विजय पनीर भंडार गिथनी बाजार धनघटा के प्रतिष्ठान पर औचक छापामारी की। यहां से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया व साफ-सफाई व अन्य कमियों के दृष्टिगत सुधार नोटिस दी गई। साथ ही अनुपम ऑर्गेनिक स्थान उमरिया पांडेय स्थित निर्माण इकाई से तिल के तेल का एक नमूना संग्रहीत किया गया।

इस प्रकार कुल तीन नमूने संग्रहीत किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X