शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:चहारदीवारी से टकराकर दो हिस्सों में बंटा ट्रेलर – Trailer Split Into Two After Hitting The Boundary Wall
जौनपुर

Jaunpur News:चहारदीवारी से टकराकर दो हिस्सों में बंटा ट्रेलर – Trailer Split Into Two After Hitting The Boundary Wall

November 10, 2026


Trailer split into two after hitting the boundary wall

बाउंड्रीवाल से टकराने के बाद दो हिस्सों में बंटा ट्रेलर। संवाद

डोभी। बजरंगनगर बाजार में बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे तेज रफ्तार ट्रेलर हनुमान मंदिर की बाउंड्रीवाल से टकराकर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रेलर का पिछला हिस्सा बालू की भस्सी समेत मंदिर के मुख्य गेट के सामने पलट गया, जबकि इंजन सड़क पार करते हुए बिजली के खंभे को तोड़कर एक रेस्टोरेंट की दुकान में जा घुसा। हादसे में बजरंगनगर निवासी राधेश्याम मोदनवाल के घर के सामने स्थित दुकान का टीनशेड, फर्नीचर, काउंटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X