शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज डबल मर्डर:‘मासूम से कैसी थी दुश्मनी?’ कमरे के अंदर पड़ी थीं लाशें, 20 मीटर दूर है चौकी, पांच टीमें गठित – Kannauj Double Murder Couple Murdered 20 Metres From Police Outpost Young Child Found Injured
कन्नौज

November 10, 2026

Kannauj double murder Couple murdered 20 metres from police outpost young child found injured

Kannauj Double Murder
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में मासूम बच्ची से आखिर हमलावरों की कौन सी दुश्मनी थी कि बच्ची को भी नहीं बख्शा और उस पर भी कई वार किए गए, जिससे उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे। अब बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं, संजीव का आठ वर्षीय कृत्यांश कक्षा दो का छात्र है और चाचा ज्योतिष के घर पर रहता है। 

यदि कृत्यांश माता-पिता के साथ घर पर होता तो आशंका है कि वह भी हमलावरों की दरिंदगी का शिकार हो सकता था। इस घटना में मासूम के माता-पिता की हत्या कर दी गई। इस घटना में बहन मान्या उर्फ प्रियंका गंभीर रूप से घायल है। चचेरे भाई शिव ने तत्काल बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X