शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, पांच घायल – Clash Involving Sticks And Clubs Breaks Out Between Two Groups Over A Dispute Between Children; Five Injured

November 10, 2026


मीरानपुर कटरा। ग्राम दियुनी में रविवार रात पटाखे चलाने के दौरान बच्चों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे पक्ष के आठ लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।

रात करीब नौ बजे पटाखे चलाते समय जदुवीर सिंह के बच्चों का सुखवीर सिंह के बच्चों से विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसमें जदुवीर सिंह, नन्हे सिंह, विजय सिंह, सुखपाल सिंह समेत पांच घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दूसरे पक्ष के नन्हे सिंह, सत्यपाल, सुखबीर सिंह, विजय कुमार सिंह, नरपाल सिंह, जयवीर सिंह, सूरज कुमार और गोविंद का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X