शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जम्मू

Jammu News:मुख्यमंत्री ने दिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश, ढाका से कश्मीरी छात्र का शव लाया जा रहा दिल्ली – Srinagar, Cm Umar Abdullah, Gave Orders, Dead Body Came From Bangladesh, Kashmiri Student

November 10, 2026


श्रीनगर। बांग्लादेश के ढाका में जान गंवाने वाले कश्मीरी छात्र का शव सोमवार को एयर इंडिया के विमान से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली लाया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार यह उड़ान ढाका से रवाना होकर शाम करीब 5:45 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) ने इस संबंध में पुष्टि करते हुए बताया कि प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए सभी स्तरों पर निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नई दिल्ली स्थित जम्मू-कश्मीर के रेजिडेंट कमिश्नर को शव को रिसीव करने तथा शोक संतप्त परिजनों के राष्ट्रीय राजधानी में ठहरने के सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रेजिडेंट कमिश्नर को स्पष्ट आदेश दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें ताकि पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की परेशानी या असुविधा का सामना न करना पड़े।

छात्र संगठन ने बताया कि नई दिल्ली से शव को श्रीनगर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ लगातार तालमेल बनाया जा रहा है। शव को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए श्रीनगर हवाई अड्डे पर एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली गई हैं। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अनुसार छात्र के परिजनों को हर संभव सहायता और राहत पहुंचाने के लिए सभी प्रशासनिक प्रयास तत्परता से पूरे किए जा रहे हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X