शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:श्रीनगर दुग्ध संघ विपणन में प्रदेश में अव्वल – Srinagar Milk Union Ranks First In The State In Marketing

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी

Updated Mon, 09 Nov 2026 11:12 PM IST

Srinagar Milk Union ranks first in the state in marketing

श्रीनगर। आंचल दुग्ध संघ दूध और दुग्ध उत्पादों के विपणन में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। संघ प्रतिदिन 45 हजार लीटर दूध का विपणन कर रहा है। पिछले एक साल में दूध और दुग्ध उत्पादों की बिक्री में 26 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। सितारगंज में आयोजित राज्य स्तरीय मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संघ के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्रीनगर दुग्ध संघ से वर्तमान में 1165 दुग्ध समितियां और 8272 दुग्ध उत्पादक जुड़े हैं। प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों, दुग्ध समितियों और पशुपालकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X