शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:कोठगी नर्सिंग कॉलेज की कक्षाएं मेडिकल कॉलेज में होंगी संचालित – Classes For Kothagi Nursing College Will Be Conducted At The Medical College

November 13, 2026


सोमवार से विधिवत होगा कक्षाओं का संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। रुद्रप्रयाग जिले के अंतर्गत स्वीकृत कोठगी नर्सिंग कॉलेज का संचालन फिलहाल मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से होगा। 20 प्रशिक्षणार्थियों के पहले बैच की कक्षाएं सोमवार से विधिवत शुरू होंगी। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

हाल ही में स्वीकृत रुद्रप्रयाग जिले के कोठगी नर्सिंग कॉलेज में अभी मूलभूत सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। जब तक वहां पर सुविधाएं पूरी तरह से विकसित नहीं होतीं तब तक मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में कोठगी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन होगा। साथ ही उन्हें मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि इस संदर्भ में नर्सिंग कॉलेज की इंचार्ज प्रिंसिपल के साथ बैठक भी हुई है। बैठक के दौरान कक्षाओं के संचालन को लेकर योजना तैयार की गई है। नर्सिंग कॉलेज कोठगी की इंचार्ज प्रिंसिपल ज्योति गोदियाल ने बताया कि कोठगी में स्वीकृत नर्सिंग कॉलेज में प्रशिक्षण के लिए जरूरी मूलभूत व्यवस्थाओं को जुटाया जा रहा है। कहा फिलहाल मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में नर्सिंग के विद्यार्थियों की कक्षाओं का संचालन होगा। उनके रहने के लिए मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की व्यवस्था भी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X