शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:एकल अभियान के नए अंचल कार्यालय की शुरुआत – Market Remained Closed Following The Sudden Demise Of A Trader

November 10, 2026


फोटो

गोपेश्वर। एकल अभियान अंचल गोपेश्वर के नए कार्यालय का शुभारंभ अंचल प्रभारी अतुल साह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एकल अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन और सनातन संस्कृति के संरक्षण का माध्यम है। गोपेश्वर अंचल के नौ संचों के अंतर्गत 270 गांवों में 270 विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने के साथ सामाजिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में हरिप्रसाद ममगाईं, दिनेश, शंभू प्रसाद सती, देवेंद्र सिंह नेगी, हरीश पुरोहित, मीना तिवारी, नीरजा आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X