शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी:दानपात्र से 50 हजार उड़ाए, दो भागे; तीसरा चोर नशे में वहीं मिला – Three Thieves Break Into Agra Temple On Diwali Night, Steal Rs 50,000 From Donation Box
मैनपुरी

भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी:दानपात्र से 50 हजार उड़ाए, दो भागे; तीसरा चोर नशे में वहीं मिला – Three Thieves Break Into Agra Temple On Diwali Night, Steal Rs 50,000 From Donation Box

November 10, 2026


Three Thieves Break Into Agra Temple on Diwali Night, Steal Rs 50,000 from Donation Box

भगवान के दरबार में दिवाली की रात चोरी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर के कावेरी कुंज स्थित कावेरी मंदिर में दिवाली की रात चोरी की गई। दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये चोर ले गए। वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि ईंट से मंदिर का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज में आधी रात तीन चोर मंदिर में प्रवेश करते दिखे हैं। वारदात के बाद दो आरोपी भाग गए जबकि तीसरा नशे की हालत में मंदिर परिसर में ही पड़ा मिला।

सुबह लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के साथियों को तलाश की जा रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X