शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर का मौसम कैसा है? रात का तापमान रहा कम, दिन में एक डिग्री चढ़ा पारा – What Is The Weather Like In Indore? The Nighttime Temperature Was Low, While The Mercury Rose By One Degree Du
इंदौर

इंदौर का मौसम कैसा है? रात का तापमान रहा कम, दिन में एक डिग्री चढ़ा पारा – What Is The Weather Like In Indore? The Nighttime Temperature Was Low, While The Mercury Rose By One Degree Du

November 10, 2026


दीपावली के पहले शहर में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा था, लेकिन मंगलवार सुबह मौसम सामान्य रहा। सोमवार रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, जबकि दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों पर वाहनों के जरिए पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। इस कारण अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम में लगातार ठंडक बढ़ेगी और दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा सकता है।

इंदौर में सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार सुबह 8:30 बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

मंगलवार सुबह हल्की ठंड महसूस हुई, लेकिन धूप खिलने के साथ तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी। इस दौरान हवाओं की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो सामान्य रही। अधिकतम दृश्यता 7 किलोमीटर और न्यूनतम दृश्यता 2.5 किलोमीटर दर्ज की गई। मंगलवार को सूर्यास्त शाम 6:37 बजे होगा।

दूसरी ओर, शहर की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। साईंनाथ कॉलोनी क्षेत्र में लगे मॉनिटर पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 165 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम AQI रेसीडेंसी एरिया में 90 रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X