बेटी को लेकर भारत आई थी ऑस्ट्रेलियाई मां, भारतीय संस्कृति में रम गई बच्ची, अब हर दिन करती है मंत्रों का जाप!
Last Updated:
ऑस्ट्रेलियाई महिला साल 2024 में अपनी बेटी के साथ 18 महीने तक भारत में रही थीं. इस दौरान उनकी बेटी भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से इतनी प्रभावित हुई कि उसने रोज मंत्र जाप और प्रार्थना करना शुरू कर दिया. अब वह अपने गुरु के संदेश पर देवी मंत्र को बिना किसी शुल्क के लोगों तक पहुंचा रही हैं.
ऑस्ट्रेलियाई मां-बेटी का भारत संस्कृति से प्यार(फोटो: Instagram-@theannedurham)
भारत की संस्कृति और आध्यात्म का आकर्षण दुनिया के कई देशों के लोगों को अपनी ओर खींचता है. यहां की परंपराएं, योग, ध्यान और मंदिरों से जुड़ी मान्यताएं विदेशी लोगों को भी काफी प्रभावित करती हैं. कई लोग भारत आकर कुछ समय बिताते हैं और यहां के अनुभवों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं. ऐसी ही एक कहानी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली ऐन डरहम(Anne Durham) ने शेयर की है. वह साल 2024 में अपनी बेटी को लेकर भारत आई थीं. उनका इरादा यहां 18 महीने बिताने का था, लेकिन इस दौरान उनकी बेटी भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से इतनी प्रभावित हुई कि उसकी दिनचर्या ही बदल गई. अब वह रोज मंत्रों का जाप करती है और किसी परेशानी या चिंता के समय दिव्य मां से प्रार्थना करती है.
दरअसल ऐन डरहम ऑस्ट्रेलिया के बायरन बे की रहने वाली हैं. वह वैदिक ज्ञान की शिक्षिका (Vedic Wisdom Teacher) हैं और UMA Woman की संस्थापक भी हैं. साल 2024 में वह अपनी बेटी के साथ भारत आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपना ज्यादातर समय दक्षिण भारत में स्थित अपने गुरु के आश्रम में बिताया. यहां उन्हें भारतीय संस्कृति, योग और आध्यात्म को करीब से समझने का मौका मिला. ऐन के मुताबिक, भारत में बिताया गया यह समय उनके और उनकी बेटी, दोनों के लिए खास रहा. उन्होंने इंस्टाग्राम @theannedurham पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि इस यात्रा ने उनकी जिंदगी को कई तरह से बदल दिया. खास बात यह रही कि उनकी बेटी ने भारतीय संस्कृति को सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि उसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी शामिल कर लिया.
View this post on Instagram
