शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें ये उपाय, श्रीगिरिराज जी की कृपा से जीवन में मिलेगी सुख और शांति – Govardhan Puja 2026 Upay Govardhan Puja Par Kya Karein
अध्यात्म

गोवर्धन पूजा के दिन जरूर करें ये उपाय, श्रीगिरिराज जी की कृपा से जीवन में मिलेगी सुख और शांति – Govardhan Puja 2026 Upay Govardhan Puja Par Kya Karein

November 10, 2026


हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाने की परंपरा है। गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गिरिराज पर्वत की पूजा की करने का विधान होता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को है। इस दिन घर के आंगन में गाय के गोबर से भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन स्वरूप का चित्र बनाया जाता है। गोवर्धन पूजा के पर्व को अन्नकूट के नाम से भी जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा के दिन कौन-कौन से उपाय करना फलदायी होती है। 

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय

गोवर्धन पूजा के दिन घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए इस दिन संध्याकाल के समय गाय का गोबर जरूर जलाएं। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार सुख-समृद्धि का वास होता है। 

भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें

गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस उपाय से घर में कभी भी धन और सुख-शांति की कमी नहीं होती।

इस दिन जरूर करें तुलसी की पूजा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,देवी तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस दिन तुलसी को जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशाा बनी रहती हैं। 

पीपल के पेड़ की पूजा

पीपल के पेड़ में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इससे सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। 

गोवर्धन पूजा पर जरूर करें आरती और मंत्र का जाप

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।

विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।

गोवर्धन पूजा की आरती 

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,

तोपे चढ़े दूध की धार।

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तेरी सात कोस की परिकम्मा,

और चकलेश्वर विश्राम

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,

ठोड़ी पे हीरा लाल।

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,

तेरी झाँकी बनी विशाल।

तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।

गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।

करो भक्त का बेड़ा पार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X