शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Uae U19 Live Score:आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, यूएई के खिलाफ भारत की शानदार बल्लेबाजी – Ind Vs Uae U-19 Live Score: India Vs United Arab Emirates, Men’s U19 Asia Cup 2026 Scorecard Updates
क्रिकेट

Ind Vs Uae U19 Live Score:आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, यूएई के खिलाफ भारत की शानदार बल्लेबाजी – Ind Vs Uae U-19 Live Score: India Vs United Arab Emirates, Men’s U19 Asia Cup 2026 Scorecard Updates

November 10, 2026


भारतीय अंडर-19 टीम का सामना एशिया कप के मुकाबले में यूएई से हो रहा है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। भारत के लिए लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग पारी की शुरुआत करने उतरे। इन दोनों ने भारतीय अंडर-19 टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिलहाल क्रीज पर आर्यवीर और वीके विनीत मौजूद हैं।

भारत की अच्छी शुरुआत

भारतीय अंडर-19 टीम को आर्यवीर और लक्ष्य ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को नूरुल्लाह आयोबी ने लक्ष्य को आउट कर तोड़ा। लक्ष्य 32 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए। आर्यवीर ने हालांकि, शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक लगाया। 

यूएई ने जीता टॉस

यूएई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय अंडर-19 टीम को पिछले मैच में पाकिस्तान से हार मिली थी। अब उसकी नजरें वापसी करने पर टिकी होंगी। भारत ने पहले मैच में नेपाल को हराया था। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत अंडर-19: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, आर्यन सावसानी, काव्य पटेल, मोहित उल्वा, ईशान सूद। 

यूएई अंडर-19: मोहम्मद साद (विकेटकीपर), अयान मिस्बाह (कप्तान), अहमद खुदादाद, यायिन राई, मोहम्मद नफीस, हदयातुल्लाह खान, बिलाल खान, नसीम खान, नूरातुल्लाह आयोबी, जैनुल्लाह रेहमानी, उद्दीश सुरी।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X